मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Gujarat : किसान प्राकृतिक खेती को अपनाएं और धरती मां को बचाएं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इंडिया वॉइस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक जिले में 75 झीलों के निर्माण का किया आह्वान।

Modi
शेयर करें

नई दिल्ली, 10 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामनवमी के मौके पर देशवासियों का ध्यान प्रकृति संरक्षण और संवर्धन की ओर डालते हुए कहा कि किसान प्राकृतिक खेती अपनाएं और धरती मां को बचाएं। नहीं तो एक दिन कृषि उपज देना बंद कर देगी।

उमिया मां कदवा पाटीदारों की कुलदेवी

प्रधानमंत्री मोदी रामनवमी के मौके पर गुजरात के जूनागढ़ के गथिला स्थित उमिया माता मंदिर के 14वें स्थापना दिवस समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे। उमिया मां को कदवा पाटीदारों की कुलदेवी माना जाता है। उन्होंने कहा कि उमिया माता के आशीर्वाद से हम गुजरात के विकास में निरंतर प्रयास कर रहे हैं और जनभागीदारी के साथ इसकी सफलता में योगदान दे रहे हैं।

अपनी मिट्टी को नुकसान पहुंचाना बंद करें- पीएम मोदी

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं गुजरात के हर किसान से रासायनिक खेती से प्राकृतिक खेती की ओर जाने का आग्रह करता हूं। अगर हम अपनी मिट्टी को नुकसान पहुंचाना बंद नहीं करते हैं, तो धरती मां हमारे बीजों की गुणवत्ता के बावजूद अब कोई उपज नहीं देगी। पीएम मोदी ने गुजरात की धरती से जल संरक्षण के लिए चलाये गए अभियानों का हवाला देते हुए कहा कि जल संचय और सामाजिक अध्ययन चलाए गए हैं। मौजूदा हालात के मद्देनजर उन्होंने कहा कि जल संचय अभियान में जरा सी भी उदासीनता नहीं रखनी चाहिए। इसके साथ ही पीएम मोदी ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रत्येक जिले में 75 झीलों के निर्माण का आह्वान किया।

हमें धरती माता को तकलीफ देने का कोई अधिकार नहीं- पीएम

पीएम मोदी ने धरती को कैमिकल से मुक्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें धरती माता को तकलीफ देने का कोई अधिकार नहीं है। गुजरात का हर एक गांव प्राकृतिक क्षेत्र में आगे आए। उन्होंने एक बार फिर सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर लोगों को आगाह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को आगाह करते हुए कहा कि कोविड-19 अभी तक गया नहीं है। ये किसी ना किसी रूप में सामने आता है। प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ अभियान में गुजरात की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की बेटियों ने हमें कई क्षेत्रों में गौरवान्वित किया है। ओलंपिक में भी प्रदेश की 6 महिलाएं थीं।

बतादें कि इस मंदिर का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2008 में किया था, तब वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे। प्रधानमंत्री द्वारा 2008 में दिए गए सुझावों के आधार पर मंदिर ट्रस्ट ने विभिन्न सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों से संबंधित अपने दायरे का विस्तार किया है। जैसे फ्री मोतियाबिंद ऑपरेशन और आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों के लिए फ्री आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण आदि।

शेयर करें