मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Hathras : ट्रक और ईको कार में जोरदार टक्कर, तड़के सुबह हुआ हादसा, कई की हालत गंभीर

up bureau

यूपी के हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। केलोरा चौराहे के पास एक ट्रक ने ईको गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में ईको में सवार 10 लोग घायल हो गए।

Hathras : ट्रक और ईको कार में जोरदार टक्कर, तड़के सुबह हुआ हादसा, कई की हालत गंभीर
Hathras : ट्रक और ईको कार में जोरदार टक्कर, तड़के सुबह हुआ हादसा, कई की हालत गंभीर
शेयर करें

हाथरस। यूपी के हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। केलोरा चौराहे के पास एक ट्रक ने ईको गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में ईको में सवार 10 लोग घायल हो गए।

घटना सुबह करीब 4 बजे की है। पीलीभीत के संडई गांव के कुछ लोग दो गाड़ियों में मथुरा जा रहे थे। हाथरस-सिकंद्राराऊ रोड पर केलोरा गांव के पास ट्रक ने ईको को टक्कर मार दी। घायलों में ओम शंकर, वीरेंद्र वर्मा, बलजीत, सुनील कुमार, सर्वेश कुमार, अर्जुन और मुकेश कुमार शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पीछे आ रही दूसरी गाड़ी के लोग और आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे।

गंभीर घायल अलीगढ़ रेफर

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। कुछ गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें