मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

राजस्थान के हनुमानगढ़ में लड़ाकू मिग-21 विमान रिहायशी इलाके में गिरा , चार लोगों की मौत , दोनों पायलट सुरक्षित

Rajni

भारतीय वायुसेना का लड़ाकू मिग 21 विमान सोमवार की सुबह हनुमानगढ़ जिले के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

mig-21
शेयर करें

हनुमानगढ़। भारतीय वायुसेना का लड़ाकू मिग 21 विमान सोमवार की सुबह हनुमानगढ़ जिले के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान आबादी वाली जगह पर गिरा। जिससे चार ग्रामीणों की मौत हो गई। जबकि दोनों पायलट सुरक्षित रहें। विमान प्रशिक्षण के लिए उड़ान भर रहा था। वायुसेना के अफसरों ने हादसे के कारणों की जांच के निद्रेश दिए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, विमान के दोनों पायलट सुरक्षित हैं। लेकिन हादसे में चार ग्रामीणों की मौत हो गई। हनुमानगढ़ की जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार ने बताया कि भारतीय वायुसेना का मिग 21 विमान डबली इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस ने कहा कि चार नागरिकों के हताहत होने की खबर है।

शेयर करें