मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः घर में लगी भाषण आग, लाखों का सामान राख, घर के सभी सदस्य गए थे डॉक्टर के पास

HO BUREAU

यमुनानगर के आजाद नगर की गली नंबर 8 के मकान में आग लग गई । आग से घर में रखा लाखों रुपए का कीमती सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग बुझाई। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटे काफी ऊंची उठ रही थी। आसपास के मकान को भी भारी खतरा हो सकता था।

fire
शेयर करें

यमुनानगर। यमुनानगर के आजाद नगर की गली नंबर 8 के मकान में आग लग गई । आग से घर में रखा लाखों रुपए का कीमती सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग बुझाई। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटे काफी ऊंची उठ रही थी। आसपास के मकान को भी भारी खतरा हो सकता था।

जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय घर पर कोई भी पारिवारिक सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के मुखिया अशोक कुमार ने बताया कि उनका आंखों का ऑपरेशन हुआ है। आज परिवार के सदस्य उनकी आंखों को डॉक्टर को दिखाने के लिए गए थे। उन्हें फोन से सूचना प्राप्त हुई कि उनके घर में अचानक आग लग गई है।

आग इतनी भीषण थी कि आग लगने से उनके घर का कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मौके पर पहुंची डायल 112 के पुलिस कर्मचारी संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें फोन से सूचना प्राप्त हुई थी कि घर में आग लगी हुई है। उन्होंने तुरंत ही फायर ब्रिगेड को इस मामले की सूचना दी। उन्होंने रामपुरा पुलिस चौकी में भी इस मामले से अवगत कराया। आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

शेयर करें