यूपी के मैनपुरी जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। महर्षि मार्कंडेय आश्रम के कुंड में चार युवक डूब गए। इनमें से तीन की मौत हो गई। वहीं एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए सैफई रेफर किया गया है। घटना थाना क्षेत्र के महर्षि मार्कंडेय आश्रम बिधूना का है।
Updated Date
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। महर्षि मार्कंडेय आश्रम के कुंड में चार युवक डूब गए। इनमें से तीन की मौत हो गई। वहीं एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए सैफई रेफर किया गया है। घटना थाना क्षेत्र के महर्षि मार्कंडेय आश्रम बिधूना का है।
यहां गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब सरोवर में उतरे पांच युवक डूब गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन इनमें से तीन की मौत हो गई। जिले में अलग-अलग जगहों पर गणेश प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बरनाहल के वहशी डालूपुर गांव के ग्रामीण विधूना गांव स्थित मार्कंडेय कुंड में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने आए थे।
प्रतिमा का विसर्जन किए जाने के बाद वहशी डालूपुर निवासी बिजेंद्र शाक्य (40), अजय कुमार (40), अतुल नाई (22), आर्यन (18) और एक अन्य युवक के साथ नहाने के कुंड में उतर गए। सभी लोग नहाते हुए कुंड के मध्य गहराई तक पहुंच गए और डूबने लगे।युवकों के डूबने की खबर सुनते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दौरान आश्रम कुंड में मौजूद कुछ तैराक लड़कों ने छलांग लगा दी। काफी देर बाद एक युवक को कुंड से बाहर निकाला जा सका।
हादसे के बाद बरनाहल गांव में पसरा मातम
वहीं बिजेंद्र, अजय, अतुल और आर्यन को कुछ देर तलाश के बाद बाहर निकाला जा सका। वहीं बिजेंद्र शाक्य, अतुल और आर्यन ने दम तोड़ दिया। जबकि अजय की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ वरीय पुलिस अधिकारी पहुंचे। हादसे के बाद बरनाहल गांव में मातम पसरा है। कुलदीप शाक्य के बेटे आर्यन की मौत के बाद उसके परिजन बदहवास हो गए हैं। वहीं पड़ोसी अतुल सविता के पिता विनोद सविता का रो-रोकर बुरा हाल है।