1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. मात्र 3 घंटे में हो जाएगा दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर, चौथी वंदे भारत ट्रेन का आज से शुभारंभ

मात्र 3 घंटे में हो जाएगा दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर, चौथी वंदे भारत ट्रेन का आज से शुभारंभ

देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन आज पटरी पर दौड़ गई है। पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इसकी खासियत यह है कि यह सिर्फ 3 घंटे में दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंच सकती है

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

चौथी वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से अब यात्री सिर्फ 3 घंटे में दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर तय कर सकते हैं.पीएम मोदी के हाथों आज इस ट्रेन का शुभारंभ किया. यह देश में शुरू की जाने वाली चौथी वंदे भारत ट्रेन है. खास बात यह है कि यह कम समय में टॉप स्पीड तक आसानी से पहुंच सकती है.

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और बारिश का कहर, रेड अलर्ट जारी

यह ट्रेन दिल्ली से ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन तक चलेगी. नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी. इसका स्टॉपेज अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और ऊना में रहेगा. ट्रेन केवल 52 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी.

इससे पहले पीएम मोदी ने 30 सितंबर को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया था.तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ने भी अपनी रफ्तार से आश्चर्यचकित कर दिया था. तीसरी वंदे भारत पहली दो ट्रेनों से 20 किमी प्रतिघंटा ज्यादा रफ्तार वाली थी. यही रफ्तार चौथी वंदे भारत की भी रहेगी.

वंदे भारत एक्सप्रेस की खासियत

वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 1128 यात्रियों के बैठने की क्षमता है. पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर चली थी.दूसरी ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी माता, कटरा रूट पर चलाई गई थी. फिर तीसरी वंदे भारत ट्रेन गुजरात से चलाई गई, जिसमें कई अपडेशन किए गए. अब आज चौथी वंदे भारत भी देश की पटरियों पर दौड़ गई है.

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com