मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

गदर-2  ने तोड़ा बाहुबली-2 का रिकार्ड

Rakesh

गदर-2 बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।जिसके बाद सनी देओल की फीस को लेकर कई तरह की खबरे आ रही जिस पर सनी ने सफाई देते हुए कहा है कि फीस कितनी मिलनी चाहिए, इसका फैसला प्रोड्यूसर करता है।

gadar-2
शेयर करें

मुंबई। गदर-2  बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।जिसके बाद सनी देओल की फीस को लेकर कई तरह की खबरे आ रही जिस पर सनी ने सफाई देते हुए कहा है कि फीस कितनी मिलनी चाहिए, इसका फैसला प्रोड्यूसर करता है।

इसके अलावा सनी ने गदर-2 की फीस पर भी सफाई देते हुए कहा कि उन्हें गदर-2  के लिए 50 करोड़ फीस नहीं मिली है, वो कभी भी फीस को दिमाग में रखकर फिल्म नहीं करते है न ही वो अपने प्रोड्यूसर पर बर्डन बनना चाहते हैं।

इसी बीच मार्केट में तरह तरह की खबरें है कि सनी देओल ने गदर-2 की सफलता के बाद अपनी फीस में 80 फीसदी का इज़ाफा किया है। पहले उनकी फीस 10 से 15 करोड़ रुपए के बीच थी। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सनी अब 20 करोड़ से ज्यादा की फीस लेंगे। इसके अलावा वो प्रॉफिट शेयरिंग भी लेंगे।

बता दें कि गदर-2 ने शुक्रवार को बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ा है। फिल्म ने रिलीज के 29 दिनों बाद 512 करोड़  के साथ ही ये कारनामा किया हैं।जिसके बाद यह दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।पहले नंबर शाहरूख के पठान के नाम है।

शेयर करें