मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगरः नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार  

Rajni

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

fake currency
शेयर करें

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने तकरीबन 8 लाख 39 हज़ार रुपये के नकली नोट, एक कार और नकली नोट छापने के उपकरण भी बरामद किए हैं।

बुढ़ाना कोतवाली पुलिस और एसओजी को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक गिरोह नकली नोट छाप कर मार्केट में सप्लाई करने का काम कर रहा है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मंगेश, प्रवीण, अनुज , अजीम , साकिब और सागर को गिरफ्तार कर लिया।

200,100,50 और 20 रुपए के तकरीबन 8 लाख 39हजार के नकली नोट बरामद

पुलिस ने उनके कब्जे से 200,100,50 और 20 रुपए के तकरीबन 8 लाख 39हजार के नकली नोट, एक डस्टर कार और नकली नोट छापने के उपकरण भी बरामद किए हैं। इस मामले में गिरफ्त में आया एक आरोपी अजीम पहले भी नकली नोट बनाने के मामले में दिल्ली से जेल जा चुका है। तो वहीं साकिब नाम का आरोपी दिल्ली करोल बाग में एक लूट के मामले में जेल गया था। जिसके चलते जेल में इन दोनों की आपस में मुलाकात हुई थी।

इसके बाद पूरी साजिश के तहत जेल से बाहर आने के बाद बुढाना में दोनों ने एक किराए का कमरा लेकर नकली नोट छापकर मार्केट में सप्लाई करने का काम शुरू किया था। पूछताछ के दौरान गिरफ्त में आए इन आरोपियों ने यह भी बताया कि यह पहले कस्टमर को 25% के हिसाब से नकली नोट दिया करते थे। यानि कि एक लाख पर 25 से 30 हज़ार रुपये ये लोग लेते थे। जिसके बाद जैसे-जैसे कस्टमर बढ़ता जाता था इनकी परसेंटेज भी उतनी ही बढ़ जाती थी।

शेयर करें