1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः जीवन का मार्गदर्शन करती है गीताः कंवर पाल गुर्जर

हरियाणाः जीवन का मार्गदर्शन करती है गीताः कंवर पाल गुर्जर

जगाधरी रामलीला भवन में श्री गीता मानस प्रचारिणी सभा द्वारा 48 वां गीता जयंती उत्सव मनाया गया। हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जगाधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। जगाधरी रामलीला भवन में श्री गीता मानस प्रचारिणी सभा द्वारा 48 वां गीता जयंती उत्सव मनाया गया। हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जगाधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

पढ़ें :- दिल्ली में मेगा प्लांटेशन ड्राइव तेज, 50 लाख से ज्यादा लगाए गए पौधे

स्कूल शिक्षा मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं गीता पर आधारित प्रतियोगिताएं करवाई गईं। जिसमें जिले के 30 स्कूलों से 300 बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि भगवद् गीता के साथ ही देश की पहचान है। गीता कल्याण करने वाला ग्रंथ है। जब हम उसका अध्यन करेंगे तो कल्याण होगा।

गीता में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन के माध्यम से ज्ञान दिया है। गीता जीवन का मार्गदर्शन करती है, कैसे हमें जीना है। जिस प्रकार से श्री गीता मानस प्रचारिणी सभा द्वारा द्वारा पिछले 48 वर्षों से गीता जयंती का कार्यक्रम किया जा रहा है। यह बहुत ही सराहनीय है।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को गीता का ज्ञान मिल रहा है और जो प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं, वो सब भी गीता आधारित है। इसके माध्यम से बच्चे संस्कृति से जुड़ रहे हैं। बता दें कि इस उत्सव में गीता के श्लोकों का उच्चारण, रंगोली, क्ले होल्डिंग, फैंसी ड्रेस ड्राइंग ,प्रश्नोत्री सभी प्रतियोगिताएं गीता पर आधारित थी।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com