मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः कुत्ते से बचने के लिए भागते समय कुएं में गिरी बच्ची, मौत, स्कूल से पढ़कर लौट रही थी घऱ

Rakesh

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दुःखद घटना सामने आई है। जहां आवारा कुत्तों के काट लेने के डर से एक मासूम भागते हुए खुले कुएं में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के सतपता गांव की रहने वाली 9 साल की जीनत मदरसा से पढ़कर अपने घर आ रही थी।

girl
शेयर करें

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दुःखद घटना सामने आई है। जहां आवारा कुत्तों के काट लेने के डर से एक मासूम भागते हुए खुले कुएं में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के सतपता गांव की रहने वाली 9 साल की जीनत मदरसा से पढ़कर अपने घर आ रही थी।

इसी दौरान रास्ते में अचानक आवारा कुत्तों ने उस बच्ची को काटने के लिये दौड़ा दिया।  कुत्तों को अपने पीछे भागता देख मासूम जीनत अपनी जान बचाने के लिए भागने लगी। इसी दरमियान भागते हुए वह खुले कुएं में जा गिरी, जिससे उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। कुएं में गिरने की सूचना के बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

एक घण्टे की कड़ी मशक्कत  के बाद शव को बरामद किया जा सका। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए विश्रामपुर चिकित्सालय भेज दिया है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

शेयर करें