मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
यात्रा

गो एयर(Go Air) की फ्लाइट 50 पैसेंजर्स को लिए बगैर ही बेंगलुरु से दिल्ली के लिए उड़ गई, DCGA ने मामले में मांगी रिपोर्ट

इंडिया वॉइस

इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है,गो एयर की बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट 50 पैसेंजर्स को लिए बगैर ही उड़ गई है, यात्रियों के मुताबिक इन सभी 50 पैसेंजर्स ने सारी औपचारिकता को पुरा कर लिए थे,पैसेंजर्स ने चेक इन और बार्डिंग वगैरह की हर औपचारिकता के बाद भी गो एयर की फ्लाइट इन 50 यात्रियों के लिए बगैर ही बेंगलुरु से दिल्ली के लिए उड़ गई.

शेयर करें

New Delhi: इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है,गो एयर की बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट 50 पैसेंजर्स को लिए बगैर ही उड़ गई है, यात्रियों के मुताबिक इन सभी 50 पैसेंजर्स ने सारी औपचारिकता को पुरा कर लिए थे,पैसेंजर्स ने चेक इन और बार्डिंग वगैरह की हर औपचारिकता के बाद भी गो एयर की फ्लाइट इन 50 यात्रियों के लिए बगैर ही बेंगलुरु से दिल्ली के लिए उड़ गई.

यात्रियों के मुताबिक यात्रियों की एक बस में सवार लोग तो विमान में सवार हो गए. जबकि दूसरी बस के यात्रियों को छोड़कर ही गो एयर की फ्लाइट उड़ गई. गो एयर ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है.Go Air इस मामले में अपनी इंटरनल जांच कर रहा है. ये घटना कल की है. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ही छूट गए इन सभी 50 पैसेंजर्स को Go Air ने दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation-DGCA) ने Go Air से इस पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है. रिपोर्ट के बाद Go Air पर DCGA जरूरी एक्शन ले सकता है.

टैग: delhi news
शेयर करें