मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
खेल

Goa Tourism: युवराज सिंह को गोवा पर्यटन विभाग का नोटिस, जानिए सरकार ने किस कारण दिया लीगल नोटिस?

इंडिया वॉइस

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह एक बार फिर मुश्किलों के घेरे में हैं। गोवा पर्यटन (Goa Tourism) विभाग ने युवराज सिंह को नोटिस (Notice) भेजा है।

शेयर करें

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह एक बार फिर मुश्किलों के घेरे में हैं। गोवा पर्यटन (Goa Tourism) विभाग ने युवराज सिंह को नोटिस (Notice)  भेजा है।

युवराज सिंह पर आरोप है कि वो मोरजिम में अपने विला का रजिस्ट्रेशन करवाए बिना ही ‘होमस्टे’ (Home Stay) के तौर पर संचालित कर रहे हैं। इस बात को लेकर गोवा पर्यटन विभाग ने युवराज सिंह को नोटिस जारी किया है। युवराज सिंह को पर्यटन विभाग ने 8 दिसंबर की सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है।

क्रिकेटर युवराज सिंह के विला ‘कासा सिंह’ के पते पर 18 नवंबर को नोटिस भेजा था। इस नोटिस में पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर को 8 दिसंबर को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए गोवा पर्यटन विभाग के सामने पेश होने का निर्देश दिया है।

नोटिस में कहा गया है, ‘अधोहस्ताक्षरी के संज्ञान में आया है कि वर्चेवाड़ा, मोरजिम, पेरनेम, गोवा में स्थित आपका आवासीय परिसर कथित तौर पर होमस्टे के रूप में काम कर रहा है और ‘एयरबीएनबी’ जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह बुकिंग के लिए उपलब्ध है।’ विभाग ने युवराज के एक ट्वीट का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा है वह अपने गोवा स्थिति घर में छह लोगों की मेजबानी करेंगे और इसकी बुकिंग सिर्फ ‘एयरबीएनबी’ पर होगी।

शेयर करें