मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News: गोपालगंज में पिटाई से महिला की मौत,ASI पर लगा पिटाई का आरोप

इंडिया वॉइस

Crime In Bihar: बिहार के गोपालगंज से महिला के मौत का खबर सामने आया है,गोपालगंज के जादोपुर थाने के बरइपट्टी गांव में महिला की संदिग्ध हालत में मौत होने से परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया,यह घटना मंगलवार शाम की है,महिला की मौत का जिम्मेदार एएसआई की पिटाई को बताया गया है,इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने थाना परिसर के पास जमकर हंगामा किया।

शेयर करें

Gopalganj news: बिहार के गोपालगंज से महिला के मौत का खबर सामने आया है,गोपालगंज के जादोपुर थाने के बरइपट्टी गांव में महिला की संदिग्ध हालत में मौत होने से परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया,यह घटना मंगलवार शाम की है,महिला की मौत का जिम्मेदार एएसआई की पिटाई को बताया गया है,इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने थाना परिसर के पास जमकर हंगामा किया.पोस्टमार्टम के लिए महिला के शव को सदर अस्पताल भेजा गया है

मृतक महिला का नाम माया देवी है, जो रामा देवी की पत्नी थी. परिजनों का आरोप है कि जादोपुर थाने में तैनात एएसआइ संतोष कुमार की पिटाई से महिला की हालत बिगड़ी, इसके बाद इलाज के दौरान निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मौत हो गयी.शव को लेकर थाना के गेट पर पहुंचे और बवाल करने लगे. पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मौत के बाद प्रदर्शन करने थाने पर पहुंचे परिजनों को पुलिस ने पहले मामले को दबाने की कोशिश की, इसके बाद लाठियां भांजनी शुरू कर दीं.

एसपी आनंद कुमार ने इस पूरे मामले में इंकार किया है और बीमारी से महिला की मौत होने की बात बताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही है ,बताया जा रहा है कि जादोपुर थाने के बरइपट्टी गांव में बच्चों के बीच सोमवार को आपसी में विवाद हुआ था. बच्चों के बीच हुआ विवाद बड़ों तक पहुंच गया. इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने मृत महिला माया देवी और उसके बेटे की पिटाई कर दी. वहीं, पुलिस जब जांच के लिए पहुंची, तो माया देवी के बेटे को गिरफ्तार कर थाना लेकर जाने लगी. मृत महिला की पुत्री अंशु कुमारी का आरोप है कि पुलिस ने माया देवी की पिटाई की, उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गयी और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी.

महिला की मौत के बाद परिजनों के आरोप को देखते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है. सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने इस पूरे मामले की जांच की है. एसडीपीओ का कहना है कि किसी के समझाने-सिखाने पर परिजन थाने पर शव को लेकर पहुंच गए थे, ताकि मुआवजे के प्रावधान में शामिल हो सकें. इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है.

शेयर करें