मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News: गोपालगंज जिले में भीषण सड़क हादसा, पिकअप अनियंत्रित होकर साइकिल सवार पर पलटा, हादसे में 4 की मौत

इंडिया वॉइस

Road Accident: बिहार के गोपालगंज से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है,गोपालगंज में पिकअप और साइकिल की जोरदार टक्कर हुई जिसमें साइकिल सवार 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई,इसके साथ ही पिकअप पलट जाने से उसपर भी सवार दो लोगों की मौत हो गयी.

शेयर करें

Gopalganj news:बिहार के गोपालगंज से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है,गोपालगंज में पिकअप और साइकिल की जोरदार टक्कर हुई जिसमें साइकिल सवार 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई,इसके साथ ही पिकअप पलट जाने से उसपर भी सवार दो लोगों की मौत हो गयी,यह घटना गुरुवार रात 10 बजे की है.

यह पूरा मामला फुलवरिया प्रखंड के श्रीपुर ओपी के मिश्र बतरहा गांव की है.मीरगंज थाना क्षेत्र के कालोपट्टी गांव से रमेश पांडेय की बेटी का तिलक गुरुवार को उत्तर प्रदेश में गया था. रात में ही तिलक समारोह से पिकअप वाहन लौट रहा था. मिश्र बतरहां गांव के पास पहुंचते ही चालक अनियंत्रित हो गया और पिकअप वाहन पलट गया. हादसा होने के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी.

वहीं, मृतकों की पहचान मीरगंज थाने के कालोपट्टी गांव के 50 वर्षीय विश्वनाथ चौहान, इसी गांव के निवासी 35 वर्षीय अमरजीत चौहान, फुलवरिया के मिश्र बतरहा निवासी 23 वर्षीय रवि कुमार और 25 वर्षीय ओम प्रकाश कुमार के रूप में की गई है.हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है. वहीं, हादसा होने के बाद परिजनों में कोहराम मचा है.

टैग: bihar news
शेयर करें