मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : निर्माणाधीन ओवरब्रिज का गिरा गाटर, एसएसबी इंस्पेक्टर की मौत

up bureau

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा जंगल रेलवे स्टेशन के पास स्थित गेट संख्या 05 स्पेशल के समीप, मित्तल ब्रदर्स कंपनी द्वारा गतिशक्ति विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर एक गंभीर हादसा हुआ।

Gorakhpur : निर्माणाधीन ओवरब्रिज का गिरा गाटर, एसएसबी इंस्पेक्टर की मौत
शेयर करें

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा जंगल रेलवे स्टेशन के पास स्थित गेट संख्या 05 स्पेशल के समीप, मित्तल ब्रदर्स कंपनी द्वारा गतिशक्ति विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर एक गंभीर हादसा हुआ। हाइड्रा क्रेन के माध्यम से लोहे का भारी गाटर उठाते समय अचानक चेन टूटने से गाटर नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में एसएसबी के निरीक्षक विजेंद्र सिंह कोठारी (उम्र लगभग 45 वर्ष), जो एसएसबी सेक्टर हेडक्वार्टर फर्टिलाइजर चिलुआताल गोरखपुर में नियुक्त थे, गाटर के नीचे दबकर घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

उनके साथ बाइक पर पीछे बैठे मनय कुंडू को गंभीर चोटें आईं और उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, आरपीएफ और जीआरपीएफ के अधिकारी बचाव कार्य में तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने निरीक्षक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।

शेयर करें