मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

‘बिग ब्रदर’ से मिली पॉपयूलैरिटी और इंडिपेंडेट रहने की सीख, इस अभिनेत्री ने कही ये बात

Rakesh

अपनी फिटनेस के लिए चर्चा में रहने वाली शिल्पा शेट्‌टी की फिल्म ‘सुखी’ जल्द ही आने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन पर बिजी हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने करियर में ब्रिटिश रियलिटी टीवी शो ‘बिग ब्रदर’ के खास होन पर बात की। साथ ही शिल्पा ने बताया कि कैसे इस बिग बद्रर के बाद उन्होने अपनी लाईफ में इंडिपेंडेंट होना सीखा है।

shilpa shetty
शेयर करें

मुंबई। अपनी फिटनेस के लिए चर्चा में रहने वाली शिल्पा शेट्‌टी की फिल्म ‘सुखी’ जल्द ही आने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन पर बिजी हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने करियर में ब्रिटिश रियलिटी टीवी शो ‘बिग ब्रदर’ के खास होन पर बात की। साथ ही शिल्पा ने बताया कि कैसे इस बिग बद्रर के बाद उन्होने अपनी लाईफ में इंडिपेंडेंट होना सीखा है।

शिल्पा ने बताया कि इससे पहले वे पूरी तरह से अपनी मां पर निर्भर रहती थी। उनके हर शूट और हर फैसले में मां उनके साथ होती थी।बिग बद्रर में पहली बार उन्होने अकेले रहकर इंडिपेंडेंट रहना सीखा जो जीवन में उनके बहुत काम आया।

90 के दशक में भले ही शिल्पा की कई फिल्में हिट रही हों पर उन्हें कभी भी टॉप एक्ट्रेस का दर्जा नहीं मिला। हालांकि, 2007 में ब्रिटिश रियलिटी टीवी शो ‘बिग ब्रदर’ की विजेता बनने के बाद उनकी लाइफ में बहुत बड़ा चेंज आया।

सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में शिल्पा ने कहा, ‘इस शो ने मुझे फिल्मों से ज्यादा पापुलैरिटी दी। कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्हें फिल्मों से भी वो पॉपुलैरिटी नहीं मिली, जो मुझे इस शो से मिल गई। यह मेरे लिए लाइफ चेंजिंग शो रहा।’

शेयर करें