1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज है गोवर्धन पूजा, नोट कर लें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

आज है गोवर्धन पूजा, नोट कर लें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja 2022 Date: गोवर्धन को अन्नकूट, पड़वा या प्रतिपदा के नाम से भी जाना जाता है. गोवर्धन के दिन घर के आंगन, छत या फिर बाहर गोबर से गोवर्धन बनाया जाता है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

गोवर्धन पूजा कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाती है. हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है. लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा। दरअसल साल का दूसरा व आखिरी सूर्यग्रहण दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को लगने के कारण दिवाली और गोवर्धन पूजा में एक दिन का अंतर आ रहा है. इस साल गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर 2022, बुधवार को होगी. इस दिन ही भाईदूज का त्योहार मनाया जाएगा. गोवर्धन पूजा को देश के कुछ हिस्सों में अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है. इस पावन दिन भगवान श्री कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा- अर्चना की जाती है. गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्री कृष्ण को 56 या 108 तरह के पकवानों का भोग भी लगाया जाता है.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का हेल्थ और ज्योतिष उपाय

गोवर्धन पूजा विधि

गोवर्धन पूजा के दिन सुबह काल जल्दी उठकर स्नानादि करें। फिर शुभ मुहूर्त में गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं और साथ ही पशुधन यानी गाय, बछड़े आदि की आकृति भी बनाएं. इसके बाद धूप-दीप आदि से विधिवत पूजा करें. भगवान कृष्ण को दुग्ध से स्नान कराने के बाद उनका पूजन करें. इसके बाद अन्नकूट का भोग लगाएं.

गोवर्धन पूजा 2022 के दिन बन रहे ये शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:46 ए एम से 05:37 ए एम.
अभिजित मुहूर्त-11:42 ए एम से 12:27 पी एम.
विजय मुहूर्त- 01:57 पी एम से 02:42 पी एम.
गोधूलि मुहूर्त- 05:42 पी एम से 06:07 पी एम.
सायाह्न सन्ध्या- 05:42 पी एम से 06:59 पी एम.

पढ़ें :- Aaj ka Rashifal : मेष में चंद्रमा, सेहत पर पड़ेगा असर

गोवर्धन पूजा का महत्व
मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण के द्वारा ही सर्वप्रथम गोवर्धन पूजा आरंभ करवाई गई थी और गोवर्धन पर्वत तो अपनी उंगली पर उठाकर इंद्रदेव के क्रोध से ब्रज वासियों और पशु-पक्षियों की रक्षा की थी. यही कारण है कि गोवर्धन पूजा में गिरिराज के साथ कृष्ण जी के पूजन का भी विधान है. इस दिन अन्नकूट का विशेष महत्व माना जाता है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com