1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. School Timing: दिल्ली में 1 से 12 जनवरी तक बंद रहेंगे सरकारी स्कूल,जानिए कितने दिन की रहेगी छुट्टी

School Timing: दिल्ली में 1 से 12 जनवरी तक बंद रहेंगे सरकारी स्कूल,जानिए कितने दिन की रहेगी छुट्टी

दिल्ली में शीतकालीन अवकाश के तहत सभी सरकारी स्कूल एक जनवरी से 12 जनवरी तक बंद रहेंगे। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को यह घोषणा की।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

School Timing:  दिल्ली में शीतकालीन अवकाश के तहत सभी सरकारी स्कूल एक जनवरी से 12 जनवरी तक बंद रहेंगे। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को यह घोषणा की।

पढ़ें :- दिल्ली में 200 नई ई-बसों की सौगात, DTC का इलेक्ट्रिक बस बेड़ा 5 हजार के पार

दिल्ली सरकार ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शिक्षा निदेशालय के आदेश के तहत सभी सरकारी स्कूल 1 जनवरी से 12 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश के दौरान बंद रहेंगे। नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए दो जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक रेमेडियल क्लास आयोजित की जाएंगीं।

शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 9वीं से 12वीं के छात्रों की ‘उपचारात्मक कक्षाएं’ बोर्ड एग्जाम को देखते हुए संचालित की जाएंगी। इस दौरान छात्रों का कॉन्सेप्ट क्लियर किया जाएगा। ये कक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी। अगर कोई स्कूल से संचालित होगा तो वहां पर कक्षाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित की जाएंगी। वहीं, अगर कोई स्कूल इवनिंग शेड्यूल के हिसाब से संचालित होगा तो वहां पर कक्षाएं दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित की जाएंगी।

साथ ही इसे नियमित रूप से अपडेट करने के लिए भी कहा गया है। यह रिकॉर्ड सामान्य स्वास्थ्य के साथ-साथ स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति से संबंधित होना चाहिए ताकि कुपोषण के जोखिम वाले बच्चों की समय रहते पहचान की जा सके और माता-पिता को तदनुसार सूचित किया जा सके।

पढ़ें :- दिल्ली में 17 साल पुराना बेड एंड ब्रेकफास्ट कानून खत्म होगा, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने विधानसभा में पेश किया निरसन विधेयक
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com