मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
उत्तर प्रदेश

बलिया जिला अस्पताल में 34 लोगों की मौत पर सरकार गंभीर, शासन ने भेजी एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम

Rajni

यूपी में भीषण गर्मी लोगों के लिए कहर बन गई है। बलिया के जिला अस्पताल में दो दिनों में 34 लोगों की हुई मौत पर योगी सरकार ने स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम बलिया भेजी है।

district hospital ballia
शेयर करें

लखनऊ। यूपी में भीषण गर्मी लोगों के लिए कहर बन गई है। बलिया के जिला अस्पताल में दो दिनों में 34 लोगों की हुई मौत पर योगी सरकार ने स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम बलिया भेजी है।

बलिया के जिला अस्पताल में ज्यादातर उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन और डायरिया के मरीज भर्ती हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बलिया की घटना को सरकार ने बहुत गंभीरता से लिया है। निदेशक स्तर के दो वरिष्ठ डॉक्टरों को मौके पर भेजा गया है। लापरवाही से बयान देने के लिए सीएससी के अधीक्षक को तत्काल वहां से हटा दिया गया है।

कहा कि प्रदेश के सभी सीएमओ और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि तत्काल प्रभाव से हॉस्पिटल में भर्ती हर मरीज की पहचान करें। उनके अच्छे इलाज की व्यवस्था करें। सभी सरकारी अस्पतालों में दवाइयां उपलब्ध हैं। किसी भी मरीज को बाजार से दवाई खरीदने की जरूरत नहीं है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खुद कर रहे मॉनिटरिंग  

सरकार ने सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मैं खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहा हूं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के मुताबिक तेज गर्मी के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है।

जिले में टेम्प्रेचर भी 43 डिग्री बना हुआ है। उनका कहना है कि इस समय अस्पताल में डायरिया और लू के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। सरकारी अस्पतालों के सभी बेड फुल हैं। अस्पताल में सभी मरीजों को समय पर इलाज दिया जा रहा है।

 

शेयर करें