मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः फ़तेहपुर में किराना व्यवसाई ने खुद की बंदूक से गोली मारकर दी जान

Rakesh

यूपी के फ़तेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के आम्बापुर कस्बे के रहने वाले किराना व्यवसाई विजयपाल सिंह उर्फ कंम्पट ने घरेलू कलह के चलते अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

victim
शेयर करें

फतेहपुर। यूपी के फ़तेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के आम्बापुर कस्बे के रहने वाले किराना व्यवसाई विजयपाल सिंह उर्फ कंम्पट ने घरेलू कलह के चलते अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि थरियांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आम्बापुर कस्बे में विजयपाल सिंह लोधी (45) ने खुद की एसबीबीएल गन से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच पड़ताल में आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह सामने आया है।

शेयर करें