PM मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी की इस पवित्र भूमि पर एक गुजराती के रूप में आज से विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस का नाम 'तुलसीभाई' रखता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के इस नाम को देने से तमाम मौजूद गणमान्य लोग हंस पड़े।
Updated Date
गांधीनगर/अहमदाबाद, 20 अप्रैल। वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस ऐडरेनॉम गैबरेयेसस का गुजराती नाम ‘तुलसीभाई’ रखा।
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।
મહાત્મા મંદિર ખાતે આજથી શરૂ થતી ગ્લોબલ આયુષ ઇન્વેસ્ટમેન્ટ એન્ડ ઇનોવેશન સમિટ 2022નું ઉદ્ઘાટન યશસ્વી પ્રધાનમંત્રી શ્રી @narendramodi જીએ કર્યું. pic.twitter.com/3sdZj5X6A9
— BJP Gujarat (@BJP4Gujarat) April 20, 2022
गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन 2022 के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस मेरे दोस्त हैं। उन्होंने मुझे बताया कि मैं (टेड्रोस) आज जो कुछ भी हूं, उसमें भारतीय शिक्षकों का अहम हाथ है। मेरे शिक्षक भारतीय हैं और मैं एक गुजराती बन गया हूं। मेरा नाम गुजराती में रखो। मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी की इस पवित्र भूमि पर एक गुजराती के रूप में आज से विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस का नाम ‘तुलसीभाई’ रखता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के इस नाम को देने से तमाम मौजूद गणमान्य लोग हंस पड़े।
પ્રધાનમંત્રી શ્રી @narendramodi જીએ WHOના ડાયરેક્ટર જનરલ ડૉ. ટેડ્રોસનું ગુજરાતી નામકરણ કરી 'તુલસીભાઈ' નામ આપ્યું. pic.twitter.com/zhGoCVCEWG
— BJP Gujarat (@BJP4Gujarat) April 20, 2022
PM मोदी ने कहा कि तुलसी एक ऐसा पौधा है, जिसे आज की पीढ़ी भुलती जा रही है। लेकिन भारत में हर घर के सामने तुलसी का पौधा लगाना और उसकी पूजा करना पीढ़ी दर पीढ़ी हमारी परंपरा रही है। तुलसी एक ऐसा पौधा है जो भारत की आध्यात्मिक विरासत का एक महत्वपूर्ण अंग है। आज WHO के प्रमुख तुलसीभाई का नाम लेते हुए मुझे विशेष रूप से खुशी हो रही है, क्योंकि उन्होंने हमेशा गुजराती बोलने की कोशिश की है।
गौरतलब है कि उद्घाटन समारोह में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस के अलावा मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ मुंजपारा महेंद्र कालूभाई आदि उपस्थित थे।