मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
झारखंड

Jharkhand news : गुमला जिला के सदर अस्पातल के डायलिसिस सेंटर में लगी भयानक आग, 5 से 6 घंटे की मेहनत के बाद बुझी आग

इंडिया वॉइस

Fire Accident:झारखंड के गुमला जिले के सदर अस्पताल के डायलिसिस विभाग में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है,इस आग लगने की घटना से अस्पताल में जन बचाने के लिए अफरा-तफरी मच गई,इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग को दी गई. जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

शेयर करें

Gumla:झारखंड के गुमला जिले के सदर अस्पताल के डायलिसिस विभाग में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है,इस आग लगने की घटना से अस्पताल में जन बचाने के लिए अफरा-तफरी मच गई,इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग को दी गई. जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

आग काफी भयानक था जिसे बुझाने के लिए दमकल की टीम को 5 से 6 घंटे की मेहनत के बाद सफलता मिली. तब तक काफी नुकसान हो चुका था. देर रात हुई आग लगने की घटना में डायलिसिस मशीन जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. इस मशीन की कीमत लाखों रूपये बताई जा रही है.

अस्पताल के स्टॉफ ने बताया कि डायलिसिस सेंटर में देर रात अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग विकराल रूप ले चुकी था. इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई. जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

हांलाकि इस दौरान किसी तरह का हताहत नहीं हुआ है. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. शॉर्ट सर्किट की आशंका जाहिर की जा रही है.

टैग: jharkhand news
शेयर करें