मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

Guwahati : DRI ने 3 वाहनों से 8.38 करोड़ मूल्य का 15.93 किग्रा सोना किया जब्त, 5 लोग गिरफ्तार

वाहनों की गहन जांच के बाद 15.93 किलोग्राम वजन के सोने के 96 बिस्कुट जब्त किए गए, जिन्हें तीनों वाहनों के कई पुर्जों में छुपा कर रखा गया था। कार्रवाई में सिंडिकेट के 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 3 वाहन जब्त किए गए हैं।

शेयर करें

गुवाहाटी, 13 मई। राजस्व सूचना निदेशालय (DRI) ने सोने के संगठित तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुवाहाटी और डिमापुर में 15.93 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया। जिसका मूल्य 8.38 करोड़ रुपये है। सोने की ये तस्करी कोड नाम “गोल्ड ऑन द हाइवे” से की जा रही थी।

खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई

DRI के अधिकारियों ने खुफिया इनपुट के आधार पर गुरुवार को कार्रवाई करते हुए मणिपुर के माओ से असम की राजधानी गुवाहाटी जा रहे तेल के दो टैंकरों और एक ट्रक की सघन तलाशी ली। इन वाहनों को गुरुवार को तड़के डिमापुर और गुवाहाटी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर एक साथ रोका गया।

तस्करी का 102.6 करोड़ का 208 किलोग्राम सोना जब्त

राजस्व वर्ष 2021-22 में DRI ने देशभर में अपनी कार्रवाई के दौरान 405 करोड़ रुपये मूल्य का 833 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इसमें से पूर्वोत्तर राज्यों में DRI ने अत्यधिक संवेदी भारत-म्यामांर और भारत-बांग्लादेश सीमा से तस्करी का 102.6 करोड़ रुपये मूल्य का 208 किलोग्राम सोना जब्त किया।

15.93 किलोग्राम वजन के सोने के 96 बिस्कुट जब्त

वहीं रोके गए वाहनों की गहन जांच के बाद 15.93 किलोग्राम वजन के सोने के 96 बिस्कुट जब्त किए गए, जिन्हें तीनों वाहनों के कई पुर्जों में छुपा कर रखा गया था। कार्रवाई में सिंडिकेट के 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 3 वाहन जब्त किए गए हैं।

शेयर करें