मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
टॉलीवुड

Hansika Motwani के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें आई सामने, ‘माता की चौकी’ के लिए पहनी लाल साड़ी

इंडिया वॉइस

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है .और शुरुआत माता की चौकी के साथ हुई जिसकी इंसाइड पिक्चर्स तेजी से वायरल हो रही है.

शेयर करें

Hansika Motwani Wedding: तमिल और तेलुगु फिल्मों की एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. वह बहुत जल्द अपने बिजनेस पार्टनर सोहेल कथूरिया के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी. कल हंसिका की वेडिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है. मुंबई में हंसिका मोटवानी ने माता की चौकी रखी गई थी, जिसमें शामिल के लिए जाने के दौरान उन्हें स्पॉट किया गया. 4 दिसंबर 2022 को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं.

लाल साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं हंसिका

हंसिका मोटवानी की शादी का जश्न माता की चौकी से शुरू हो चुका है. 22 नवंबर 2022 को मुंबई में माता की चौकी का आयोजन किया गया था, जिसमें हंसिका लाल रंग की मिरर वर्क साड़ी पहने हुए नजर आईं.सोशल मीडिया पर सामने आई हंसिका मोटवानी के इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की फोटो को उनके फैन पेज ने शेयर किया है. इनमें एक्ट्रेस रेड कलर की मिरर वर्क साड़ी में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के साथ उनके होने वाले हसबैंड सोहेल कथुरिया भी पोज देते हुए दिखा रहे हैं.

हंसिका करेंगी डेस्टिनेशन वेडिंग

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया 4 दिसंबर को शादी करेंगे. दोनों जयपुर के मुन्दोता फोर्ट और पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं. शादी के फंक्शन 2 दिसंबर से शुरू होंगे. पहले दिन सूफी संगीत का आयोजन किया जाएगा.इसके बाद 3 दिसंबर को मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी.

शेयर करें