मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

MP News: हरदा में चलती ट्रेन के पहिए में लगी आग, बोगी में भरा धुंआ, यात्रियों ने कूदकर बचायी जान

इंडिया वॉइस

The Burning Train.मध्य-प्रदेश के हरदा से एक ट्रेन के पहिए में आग लगने की घटना सामने आई है,हरदा जिले में मुंबई–गोरखपुर 15017 काशी एक्सप्रेस की जनरल बोगी के एक पहिए में लग गई ,जिसके बाद जनरल बोगी में धुंआ अंदर भर गया.बोगी में धुंआ भरता देख यात्री घबरा गए और चीखने चिल्लाने लगे.रेलवे गेटमैन की सूचना पर ट्रेन को भिरंगी स्टेशन पर रोका गया. ट्रेन के रुकते ही यात्री घबराकर अपना सामान बाहर फेंकने लगे और जान बचाकर बोगी से कूद पड़े.

शेयर करें

Harda news: मध्य-प्रदेश के हरदा से एक ट्रेन के पहिए में आग लगने की घटना सामने आई है,हरदा जिले में मुंबई–गोरखपुर 15017 काशी एक्सप्रेस की जनरल बोगी के एक पहिए में लग गई ,जिसके बाद जनरल बोगी में धुंआ अंदर भर गया.बोगी में धुंआ भरता देख यात्री घबरा गए और चीखने चिल्लाने लगे.रेलवे गेटमैन की सूचना पर ट्रेन को भिरंगी स्टेशन पर रोका गया. ट्रेन के रुकते ही यात्री घबराकर अपना सामान बाहर फेंकने लगे और जान बचाकर बोगी से कूद पड़े.

रेलवे कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया गया. ट्रेन के इंजिन से चौथे नंबर की जनरल बोगी के आगे और पीछे पहिए के ब्रेक जाम हो गए. इससे पहियों में लगी रबर जल गई थी. इसके बाद सभी पहियों को चेक करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया.रात के समय काशी एक्सप्रेस खिरकिया रेलवे स्टेशन से हरदा के लिए रवाना हुई थी. इस ट्रेन में अचानक इंजिन से चौथे नंबर की जनरल बोगी के आगे और पीछे पहिए के ब्रेक जाम हो गए.

ट्रेन काफी स्पीड में कुड़ावा रेलवे स्टेशन को पार करती हुए भिरंगी की तरफ जा रही थी. इसी दौरान रेलवे गेट नंबर 198 पर गेटमैन ने पहियों के ब्रेक में आग लगी देख तत्काल भिरंगी रेलवे स्टेशन पर सूचना दी. स्टेशन से ट्रेन के ड्राइवर को घटना की जानकारी देकर भीरंगी स्टेशन पर ट्रेन को खड़ा करवाया गया.भिरंगी स्टेशन पर पहुंचते ही ट्रेन में सवार यात्री तुरंत ही बाहर भागे.

ट्रेन के दुसरे डिब्बों में सवार यात्रियों को घटना की जानकारी लगी तो सभी लोग ट्रेन से नीचे उतर गए. स्टेशन पर मौजूद रेलवे के कर्मचारियों ने पहियों में लगी आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. इसके बाद रेलवे कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया. घटना में ट्रेन के पहियों में लगी रबर जल गई थी. इसे पहिये ठंडा होने पर बदल दिया गया. सभी बोगियों के पहियों की जांच कर ट्रेन को रवाना किया गया. इस घटना में किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हो पाया.

शेयर करें