मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Hardoi : दूल्हा कोर्ट में करता रहा इंतजार दुल्हन साढ़े तीन लाख के जेवरात लेकर हुआ फरार

up bureau

यूपी के हरदोई में एक लुटेरी दुल्हन का कारनाम सामने आया है। मंदिर में दुल्हन की दिखाई की रस्म के दौरान दूल्हा पक्ष साढ़े तीन लाख के जेवर लाए थे। कोर्ट मैरिज के लिए दोनों कचहरी पहुंचे।

Hardoi : दूल्हा कोर्ट में करता रहा इंतजार दुल्हन साढ़े तीन लाख के जेवरात लेकर हुआ फरार
शेयर करें

हरदोई। यूपी के हरदोई में एक लुटेरी दुल्हन का कारनामा सामने आया है। मंदिर में दुल्हन की दिखाई की रस्म के दौरान दूल्हा पक्ष साढ़े तीन लाख के जेवर लाए थे। कोर्ट मैरिज के लिए दोनों कचहरी पहुंचे। वहां दूल्हा कागजी कार्यवाही में उलझ गया, उसी बीच दुल्हन चढ़ावे का सारा जेवर लेकर फरार हो गई। इस तरह ठगी का शिकार हुए दूल्हे ने बताया कि वह तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचा, लेकिन वहां उसकी तहरीर ली नहीं गई, जबकि सीओ सिटी अंकित मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हरदोई के साण्डी कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज निवासी नीरज गुप्ता ने बताया कि उसे बाबा प्रमोद ने शादी के लिए लड़की दिखाई थी। रिश्ता तय हो गया था, सोमवार को कचहरी में कोर्ट मैरिज होनी थी। लेकिन उससे पहले बाबा प्रमोद होने वाली लड़की के अलावा दो युवकों और दो महिलाओं को साथ लेकर शहर के एक मंदिर में पहुंचे। नीरज के मुताबिक प्रमोद ने मंदिर में मुँह दिखाई की रस्म के लिए कहा और चढ़ावा चढ़ाने की बात कही। नीरज ने अपनी होने वाली दुल्हन को करीब ढ़ाई लाख जेवर पहनाए। वहां से सभी लोग कचहरी पहुंचे। जहां नीरज वकील के साथ कानूनी कार्यवाही पूरी कराने लगा। उसी बीच बाबा प्रमोद और दुल्हन के अलावा उसके साथ आए सारे लोग वहां से फरार हो गए। नीरज का कहना है कि वह तहरीर लेकर कोतवाली शहर पहुंचा, लेकिन वहां उसकी तहरीर ली नहीं गई, जबकि सीओ सिटी अंकित मिश्रा का कहना है कि ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।

शेयर करें