मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Hardoi में पुलिसकर्मी पर युवक का लाठियों से पीटकर सर फाड़ने का आरोप, VIDEO वायरल

up bureau

हरदोई में एक पुलिसकर्मी और कुछ लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक घायल युवक पुलिस पर लाठियों से पीटने का आरोप लगा रहा है, जिसमें युवक का सर फट गया।

Hardoi में पुलिसकर्मी पर युवक का लाठियों से पीटकर सर फाड़ने का आरोप, VIDEO वायरल
शेयर करें

हरदोई। हरदोई में एक पुलिसकर्मी और कुछ लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक घायल युवक पुलिस पर लाठियों से पीटने का आरोप लगा रहा है, जिसमें युवक का सर फट गया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी युवकों से बदसलूकी करता नजर आ रहा है, साथ ही वीडियो में वह पीड़ित व्यक्ति को चोर चोर कहकर संबोधित कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पुलिस की फजीहत होनी शुरू हुई तो सीओ का एक आधिकारिक बयान भी आ गया। सीओ के मुताबिक पुलिसकर्मी बिल्कुल निर्दोष है। वीडियो में नजर आ रहा युवक अपने साथियों के साथ शराब के नशे में लड़ते झगड़ते बेंच पर गिरा जिससे उसके सर में चोट लगी है।

दरअसल थाना सवायजपुर की रूपापुर चौकी के बाहर से एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें कुछ लोग वहां तैनात कांस्टेबल से पूछ रहे हैं कि युवक को क्यों मारा। भोला नाम के इस युवक के सर से खून बह रहा है जिसका आरोप है कि उसको इस कांस्टेबल ने लाठियां से सर पर मारा जिससे उसका सर फट गया। वही कांस्टेबल का तर्क है कि पीड़ित बताएं कि वह यहां करने के आया था। वीडियो में आगे कांस्टेबल बेहूदा हंसी हंसता दिखता है, और फिर शिकायत लेकर आए लोगों के वीडियो बनाना शुरू कर देता है इसके बाद आरोपी कांस्टेबल आए हुए युवकों को चोर चोर कहते हुए संबोधित करता है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, इसके बाद पुलिस विभाग की किरकिरी हुई। मामले को लेकर क्षेत्राधिकार हरपालपुर रवि प्रकाश ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया उन्होंने वायरल वीडियो के संबंध में कहा कि कांस्टेबल पूरी तरह निर्दोष है घायल युवक का नाम उन्होंने भोला बताया वही उन्होंने कहा कि भोला अपने साथियों के साथ शराब पीकर झगड़ रहा था, इस दौरान बेंच पर गिरने से उसके चोट लगी है।

शेयर करें