मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः CM मनोहर लाल ने ज़रूरतमंद लोगों को भेजा रैन बसेरा, खाने-पीने की उचित व्यवस्था के दिए निर्देश

Rakesh

CM मनोहर लाल करनाल रेलवे स्टेशन पहुंचे। CM ने स्टेशन पर सोने वाले लोगों को कंबल बांटे। भीषण ठंड को देखते हुए CM मनोहर लाल ने अपने काफिले की पुलिस वैन खाली करवाई। इसके बाद लोगों को गाड़ी में बैठाकर सीएम मनोहर लाल ने रैन बसेरा भेजा। लोगों को अलग-अलग रैन बसेरे में भेजा गया।

cm manohar lal
शेयर करें

करनाल। CM मनोहर लाल करनाल  रेलवे स्टेशन पहुंचे। CM ने स्टेशन पर सोने वाले लोगों को कंबल बांटे। भीषण ठंड को देखते हुए CM मनोहर लाल ने अपने काफिले की पुलिस वैन खाली करवाई। इसके बाद लोगों को गाड़ी में बैठाकर सीएम मनोहर लाल ने रैन बसेरा भेजा। लोगों को अलग-अलग रैन बसेरे में भेजा गया।

इस दौरान लोगों को कंबल भी दिए गए। रैन बसेरा में शिफ्ट किए गए लोगों के खाने के लिए मनोहर लाल ने अपने कोष से 2.50 लाख रुपए दिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला उपायुक्त को निर्देश दिए। कहा कि रैन बसेरे में ज़रूरतमंद लोगों के रहने और खाने पीने की उचित व्यवस्था हो।

शेयर करें