मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Anti Conversion Bill : हरियाणा सरकार बजट सत्र में पेश करेगी धर्मांतरण विरोधी विधेयक

इंडिया वॉइस

इस कानून के लागू होने से राज्य में बल, प्रलोभन, शादी का झांसा देकर या किसी भी तरह के अनैतिक तरीकों से धर्म परिवर्तन कराने के किसी भी प्रयास को रोका जा सकेगा।

शेयर करें

चंडीगढ़, 27 फरवरी। हरियाणा सरकार विधानसभा के बजट सत्र में धर्मांतरण के खिलाफ विधेयक पेश करेगी। हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में पहले ही इसे मंजूरी दी जा चुकी है। हरियाणा का बजट सत्र 2 मार्च से शुरू होगा। इसकी अवधि पर सोमवार को बिजनेस सलाहकार समिति की बैठक में फैसला होना है।

हरियाणा गैरकानूनी धर्मांतरण रोकथाम विधयेक-2022

बजट सत्र में हरियाणा गैरकानूनी धर्मांतरण रोकथाम विधयेक-2022 लाया जाएगा। विधेयक के मुताबिक धर्मांतरण से पहले संबंधित जिले के डीसी को सूचना देनी होगी। इस कानून के लागू होने से राज्य में शादी का झांसा देकर, बल, प्रलोभन या किसी भी तरह के अनैतिक तरीकों से धर्म परिवर्तन कराने के किसी भी प्रयास को रोका जा सकेगा।

बाकी राज्यों के कानून को स्टडी कर मसौदा तैयार हुआ

करीब दो साल पहले फरीदाबाद में हुए घटनाक्रम के बाद सरकार ने गैरकानूनी धर्मांतरण रोकथाम कानून बनाने का फैसला किया था। इस तरह का कानून उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में पहले से लागू है। हरियाणा सरकार के अफसरों ने इन राज्यों के कानून को स्टडी कर इसका मसौदा तैयार किया था।

बतादें कि सरकार पिछले बजट सत्र में ये विधेयक लेकर आई थी। सरकार इसे अध्यादेश के रूप में लागू करना चाहती थी। विपक्ष की आपत्ति पर इस लंबित कर दिया गया था। अब इस बिल में कुछ संशोधन किए गए हैं।

शेयर करें