मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Haryana-Punjab : पंजाब सरकार को मुद्दों की पूरी जानकारी नहीं, पंजाब में जो सरकार आई है, वो बच्चा पार्टी है- अनिल विज

इंडिया वॉइस

अनिल विज ने कहा कि AAP ने चुनावी वादों से ध्यान भटकाने के लिए चंडीगढ़ का मुद्दा छेड़ा है। पंजाब में जो सरकार आई है वो शैशव काल में है और अभी इनके दूध के दांत भी नहीं निकले हैं। उनके बारे में वो कुछ नहीं कहना चाहते। लेकिन आम आदमी पार्टी धोखेबाज पार्टी है, जिसका जन्म धोखे से हुआ है।

शेयर करें

चंडीगढ़, 02 अप्रैल। पंजाब सरकार की ओर से विधानसभा में चंडीगढ़ पर दावे को लेकर पास किए गए प्रस्ताव पर पलटवार करते हुए हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार को मुद्दों की जानकारी नहीं है।

अनिल विज ने कहा- चंडीगढ़ अकेला मुद्दा नहीं

पंचकूला में बातचीत के दौरान अनिल विज ने कहा कि चंडीगढ़ अकेला मुद्दा नहीं है, उसके साथ SYL और हिंदी भाषी क्षेत्र का मुद्दा भी है। उन्होंने सवाल उठाया कि 4 राज्यों में हुए चुनावों में बीजेपी जीती और वहां आम आदमी पार्टी का क्या बना?। पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत नहीं बल्कि कुछ लोगों की हार हुई है। विज ने कहा कि बीजेपी संगठनात्मक पार्टी है और मजबूती देने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।

पंजाब में जो सरकार आई है, वो बच्चा पार्टी है- विज

गृह मंत्री विज ने कहा कि पंजाब में जो सरकार आई है, वो बच्चा पार्टी है। इनको मुद्दों की पूरी जानकारी नहीं है। चंडीगढ़ का मुद्दा अकेला मुद्दा नहीं है। उसके साथ और कई मुद्दे भी जुड़े हुए हैं, जिनमें एसवाईएल का पानी, हिंदी भाषी क्षेत्र मुद्दे जुड़े हैं। इन मुद्दों के बारे में पंजाब सरकार कुछ बोलती नहीं है। विज ने कहा कि जब भी कभी फैसला होगा तो वो एकल फैसला होगा और अलग-अलग फैसले नहीं हो सकते।

आम आदमी पार्टी धोखेबाज पार्टी है- विज

अनिल विज ने कहा कि AAP ने चुनावी वादों से ध्यान भटकाने के लिए चंडीगढ़ का मुद्दा छेड़ा है। पंजाब में जो सरकार आई है वो शैशव काल में है और अभी इनके दूध के दांत भी नहीं निकले हैं। उनके बारे में वो कुछ नहीं कहना चाहते। लेकिन आम आदमी पार्टी धोखेबाज पार्टी है, जिसका जन्म धोखे से हुआ है। अन्ना हजारे के आंदोलन में कहीं भी ये एजेंडे में नहीं था कि इस आंदोलन से पार्टी बनाई जाएगी। लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए राजनीतिक पार्टी का गठन किया। अब जिस पार्टी का जन्म धोखे से हुआ, वो कदम-कदम पर धोखा ही करेगी।

शेयर करें