मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

23 बिजली के खंभे उखाड़कर 6 हजार मीटर चुराया तार, हाथरस में बदमाशों की वारदात से मचा हड़कंप

up bureau

यूपी के हाथरस जनपद के हसायन क्षेत्र में बदमाशों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। बदमाशों ने भीमपुर गांव को जाने वाले बंबे की पटरी और आसपास से 23 बिजली के खंभे उखाड़ दिए।

23 बिजली के खंभे उखाड़कर 6 हजार मीटर चुराया तार, हाथरस में बदमाशों की वारदात से मचा हड़कंप
23 बिजली के खंभे उखाड़कर 6 हजार मीटर चुराया तार, हाथरस में बदमाशों की वारदात से मचा हड़कंप
शेयर करें

हाथरस। यूपी के हाथरस जनपद के हसायन क्षेत्र में बदमाशों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। बदमाशों ने भीमपुर गांव को जाने वाले बंबे की पटरी और आसपास से 23 बिजली के खंभे उखाड़ दिए। उन्होंने 11 केवी सीधामई नलकूप फीडर से 6226 मीटर डीजल कंडक्टर चोरी कर लिया। इसकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपए है। चोरी की इस वारदात से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। 24 नलकूपों का संचालन रुक गया है। इससे किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हुई है।

पुलिस कर रही मामले को लेकर जांच पड़ताल

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे। वही अवर अभियंता पुष्पेंद्र सिंह ने हसायन कोतवाली में इस मामले की शिकायत की है। बिजली के खंभों को गिराने और तारों को काटने से विभाग को नुकसान हुआ है। इसकी वजह से किसान भी काफी परेशान हैं। उनका सिंचाई कार्य प्रभावित हो गया है। बिजली विभाग द्वारा तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी है।

शेयर करें