1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Hathras : मामूली विवाद में लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंचे दबंग, नशे में धुत युवकों ने की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी

Hathras : मामूली विवाद में लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंचे दबंग, नशे में धुत युवकों ने की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी

यूपी के हाथरस कोतवाली सासनी क्षेत्र में स्थित गांव छोड़ा गडडुआ में शराब के नशे में धुत कुछ दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

By up bureau 

Updated Date

हाथरस। यूपी के हाथरस कोतवाली सासनी क्षेत्र में स्थित गांव छोड़ा गडडुआ में शराब के नशे में धुत कुछ दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने धमकाने के लिए लाइसेंसी बंदूक का भी इस्तेमाल किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

पीड़ित कृपाल सिंह ने कोतवाली सासनी में दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने घेर पर मौजूद था, तभी रामनिवास और उसका बेटा नीरज शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचे। दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर लाइसेंसी बंदूक लेकर आ गए। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल

कृपाल सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और अक्सर गांव में झगड़े-फसाद करते रहते हैं। पीड़ित ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com