मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
झारखंड

Jharkhand News:विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिलने से हड़कंप, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

इंडिया वॉइस

Crime News:>झारखंड के हजारीबाग से एक हत्या का मामला सामने आया है,हजारीबाग जिले के बरही थाना के गांव गड़लाही निवासी मो. मनाज़िर की पत्नी नुसरत परवीन का शव घर में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया है,इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

शेयर करें

Hazaribagh news:झारखंड के हजारीबाग से एक हत्या का मामला सामने आया है,हजारीबाग जिले के बरही थाना के गांव गड़लाही निवासी मो. मनाज़िर की पत्नी नुसरत परवीन का शव घर में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया है,इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

इस घटना के बारे में बरही थाना प्रभारी ललीत कुमार ने बताया कि गड़लाही में फंदे से लटकता हुआ विवाहिता का शव बरामद हुआ है. वहीं, मायके वाले दहेज प्रताड़ना में हत्या का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.उनका कहना है कि लड़की के पति व परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की उसके बाद फंदे पर लटका दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. यह हत्या का मामला है जिसे आत्महत्या की शक्ल देने की कोशिश की जा रही है.

चौपारण कलमवार के रहने वाले लड़की के पिता मो. वसीर मियां ने बताया कि दहेज प्रताड़ना में उनकी बेटी की हत्या की गई है. साल 2020 में मो. मनाज़िर व नुसरत परवीन की शादी हुई थी. शादी के समय अपनी क्षमता के हिसाब से पैसे, गहने व अन्य सामान दिए गए थे. शादी के दो माह बाद से उसे दहेज में 2 लाख रुपये लाने को कहा जाने लगा. ऐसा करने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी.

टैग: jharkhand news
शेयर करें