Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिजनौर में भूमि विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, तीन गंभीर

बिजनौर में भूमि विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, तीन गंभीर

यूपी के बिजनौर जिले के बढ़ापुर इलाके के कुआं खेड़ा में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जमीन विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।

By Rakesh 

Updated Date

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले के बढ़ापुर इलाके के कुआं खेड़ा में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जमीन विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव की है। जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों पर गोली बरसा दी गई।

गोली लगने से गोविंद सिंह उर्फ गोविंद उम्र 23 वर्ष पुत्र गुरदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक के पिता गुरदीप सिंह 60 वर्ष, मां बीरो बाई 55 वर्ष और भाई बॉबी उर्फ अमरीक सिंह गोली लगने से घायल हो गए। गोली लगने से घायल हुए दंपत्ति और उसके बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरो ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

आरोपी कुछ दिन पहले ही मुंबई से गांव आया था

गोली मारने का आरोप गांव के ही शेरगढ़ फॉर्म के स्वामी भूपेंद्र पर लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी भूपेंद्र मुंबई में रहता है जो कि कुछ दिन पहले ही गांव आया था और अपने खेत की तारबंदी कर रहा था। तारबंदी का पीड़ित पक्ष ने विरोध किया। जिस पर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

पढ़ें :- UP : मामूली झगडे में बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला, युवती की मौत

शुरुआत में हवाई फायरिंग की। बाद में उसने दंपति और उनके दोनों बेटों पर सीधे गोली चला दी। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com