मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

उत्तराखंडः हरिद्वार में भीषण बारिश से तटबंध टूटा, कांगडी गांव में घुसा पानी, 5 गांवों को खतरा

Rakesh

हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी गांव में गंगा का तटबंध टूटने से हड़कंप मच गया। ऐहतियात के तौर पर तटबंध टूटने के बाद मौके पर पुलिस बल, एसडीआरएफ और गोताखोरों को तैनात किया गया है।

broke the embankment in Haridwar
शेयर करें

हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी गांव में गंगा का तटबंध टूटने से हड़कंप मच गया। ऐहतियात के तौर पर तटबंध टूटने के बाद मौके पर पुलिस बल, एसडीआरएफ और गोताखोरों को तैनात किया गया है।

नदी के किनारे न जाने की दी गई हिदायत

तटबंध टूटने से गंगा का पानी गांवों में घुस रहा है, जिसके चलते गांव के लोग डर के साए में रह रहे हैं। करीब 5000 की आबादी वाले कांगड़ी गांव के साथ-साथ पांच गांव इसकी चपेट में आ गए हैं। पुलिस ने लोगों को नदी के किनारे ना जाने की हिदायत दी है।

आपदा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भीषण बारिश के चलते बढ़े गंगा के जलस्तर से कांगड़ी गांव के पास बना तटबंध टूट गया है। जिससे कांगड़ी गांव के साथ-साथ सज्जनपुर, गाजी वाली और पीली सहित पांच गांवों को भी खतरा पैदा हो गया है।

मौके पर पुलिस फोर्स के साथ-साथ एसडीआरएफ तैनात

हालात को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स के साथ-साथ एसडीआरएफ को तैनात किया गया है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी जूही मनराल ने बताया कि तटबंध टूटने के बाद इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ की एक टीम 24 घंटे मौके पर तैनात है। इसके अलावा लोगों को नदी के किनारे ना जाने की सलाह दी गई है।

शेयर करें