मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में शुरू हुई तेज बारिश, कई इलाकों में बरसात, गर्मी उमस से मिली राहत

up bureau

लखनऊ के कई इलाकों में दिन में 3 बजे के बाद तेज बारिश शुरू हुई। हजरतगंज, चौक, चारबा के आसपसा गरज चमक

लखनऊ के कई इलाकों तेज बारिश, 40 मिनट की बरसात से शहर की सभी सड़कों पर जलभराव
लखनऊ के कई इलाकों तेज बारिश, 40 मिनट की बरसात से शहर की सभी सड़कों पर जलभराव
शेयर करें

लखनऊ। लखनऊ के कई इलाकों में दिन में 3 बजे के बाद तेज बारिश शुरू हुई। हजरतगंज, चौक, चारबा के आसपसा गरज चमक के साथ बरसात हो रही है। शनिवार की सुबह से बादल छाए थे। पूर्वी हवाएं चलने से गर्मी और उमस भी ज्यादा थी। लेकिन दोपहर के बाद अचानक मौसम बदला। बारिश शुरू हुई। लोगों को गर्मा से राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। इससे पहले रात में भी कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। शाम के समय में उमस ने लोगों को परेशान किया।

लखनऊ में मानसून में आठ फीसदी कम बारिश

लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 13.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह सामान्य बारिश से 4.8 मिलीमीटर से 155 मिलीमीटर अधिक है। 1 जून से अभी तक लखनऊ में 370.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 402 मिलीमीटर है। यह सामान्य बरसात से 8 फीसदी कम है।

17 अगस्त तक लगातार में बरसात के आसार

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि लखनऊ में आने वाले तीन दिनों तक अभी बारिश का दौर बना रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर बारिश होगी। 16 और 17 अगस्त तक तेज बारिश होगी। इसके बाद मौसम बदलेगा। इस दौरान पारा भी बढ़ेगा। साथ ही धूप और छांव का दौर शुरू होने से उमस भी बढ़ेगी।

शेयर करें