1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand : सीएम हेमंत सोरेन ने जन्मदिन पर काटा 47 पाउंड का केक, पार्टी कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

Jharkhand : सीएम हेमंत सोरेन ने जन्मदिन पर काटा 47 पाउंड का केक, पार्टी कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

आज झारखंड में जेएमएम पार्टी अपने सीएम हेमंत सोरेन का 47वां जन्मदिन जोरों से माना रही है। इस बड़े मौके पर सीएम सोरेन ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 47 पाउंड का केक काटा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

झारखंड, 10 अगस्त 2022। Jharkhand Hemant Soren Birthday : झारखंड में आज राज्य के सीएम व झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। हेमंत सोरेन के 47वां जन्मदिन पर कार्यकर्ता उन्हें उपहार दे रहे हैं। कोई ढोल नगाड़े पर नाचता हुआ दिखाई दे रहा है तो कोई उनके लिए गुलदस्ते और केक लाते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- 'रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे' : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

इस अवसर में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से लाया गया 47 पाउंड्स का केक सीएम सोरेन ने काटा और सभी के साथ अपनी खुशियां बांटी। कार्यकर्ताओं ने अपने दल के सीएम को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बोलते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का उनके लिए प्रेम, विश्वास ही उन्हें आगे राज्य के विकास के लिए प्रेरित करता है। कार्यकर्ताओं के दम पर राज्य में सरकार बेहतर कार्य कर रही हैं और आगे भी करती रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने बिहार की नई सरकार को अपनी शुभकामनाएं भी दी है। सीएम के जन्मदिन पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि आज हम सब फुल जोश में हैं और मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

पढ़ें :- Jharkhand में वेतन संकट: कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com