मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

Heroin Seizure : कोलकाता में 133 करोड़ की हेरोइन जब्त, तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार

इंडिया वॉइस

डीआरआई के पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय में पदस्थ एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में DRI की कोलकाता इकाई ने 240 किलो सोना बरामद किया था।

शेयर करें

कोलकाता, 02 अप्रैल। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की कोलकाता इकाई ने दमदम हवाई अड्डे से करीब 133 करोड़ हेरोइन के साथ तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। DRI के उच्च पदस्थ सूत्र ने इस बारे में विशेष तौर पर जानकारी दी है।

करीब 16.145 किलो सफेद पाउडर बरामद

उन्होंने बताया कि 30 और 31 मार्च की रात को पुख्ता सूचना मिलने के बाद केन्या से आए एक पुरुष और एक महिला यात्री को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा एक मालावियन महिला को भी हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो इनके पास से करीब 16.145 किलो सफेद पाउडर बरामद हुआ।

FSL टीम ने जांच में बरामद सफेद पाउडर हेरोइन की पुष्टि की

DRI की FSL टीम ने जांच में इस बात की पुष्टि की कि बरामद सफेद पाउडर हेरोइन है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इनमें से दो यात्री मेडिकल वीजा पर भारत आए हैं जबकि एक बिजनेस वीजा पर आया है। तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की गई है। भारत में मौजूद इनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। वहीं डीआरआई के पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय में पदस्थ एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में DRI की कोलकाता इकाई ने 240 किलो सोना बरामद किया था।

शेयर करें