मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में दो दोस्तों की तेज रफ्तार ने ली जान, क्रेन में घुसी कार, एयरबैग से भी नहीं बच सकी जान

up bureau

राजधानी लखनऊ के मड़ियांव इलाके में हुए हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

लखनऊ में दो दोस्तों की तेज रफ्तार ने ली जान, क्रेन में घुसी कार, एयरबैग से भी नहीं बच सकी जान
शेयर करें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मड़ियांव इलाके में हुए हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें तेज रफ़्तार कार सड़क किनारे खड़े क्रेन से टकराते नजर आ रही है। हालांकि इसमें क्रेन मालिक की लापरवाही भी उजागह हुई है। पहले तो उसने कहा कि क्रेन खराब थी। लेकिन बाद में उसी से गाड़ी को हटाया गया।

बता दें चपटा अजीतमल औरेया के रहने वाले नवीन (27) पुत्र अशोक कुमार और फूलपुर औरेया के रहने वाले सौरभ (28) पुत्र राजेश सोमवार-मंगलवार की देर रात सीतापुर की तरफ से लखनऊ आ रहे थे। तभी मड़ियांव खदरी के पास करीब रात 2.30 बजे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकरा गई। हादसे के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया। जहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

4 दिन से खड़ी थी क्रेन

मामला सामने आने परलोगों ने बताया कि 4 दिन से क्रेन खड़ी थी। तभी सीतापुर की तरफ से आई तेज रफ्तार कार टकरा गई। दोनों युवक कार में फंस गए। एयरबैग तुरंत खुल लेकिन दोनों इतना बुरा फंस गए कि निकल नहीं पाए। क्रेन मनोज क्रेन सर्विसेज कंपनी के नाम से है। इस पर उसके मालिक से संपर्क किया गया। तो जवाब मिला कि खराब होने की वजह से खड़ी थी। इसके कुछ देर बाद ही उसी क्रेन से गाड़ी को हटाया गया। इस मामले में पुलिस की भी लापरवाही सामने आई। चार दिन से खड़ी गाड़ी पुलिस को भी नजर आई। हादसे के बाद गाड़ी को हटाया गया।

शेयर करें