मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी के बाद 100 से ज्यादा सड़कें बंद

इंडिया वॉइस

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले तीन दिनों से हो रही बर्फबारी के कारण 100 से अधिक सड़कें बंद हैं.

शेयर करें

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले तीन दिनों से हो रही बर्फबारी के कारण 100 से अधिक सड़कें बंद हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी है. आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों के अनुसार, लाहौल और स्पीति में 90, रोहतांग दर्रे और जालोरी दर्रे पर राष्ट्रीय राजमार्ग तीन और राष्ट्रीय राजमार्ग 305 समेत कुल्लू में छह, कांगड़ा में तीन, चंबा में दो और मंडी में एक सड़क अवरुद्ध है.

बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बंद हो गया है. अटल टनल में भी पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है. मनाली-लेह मार्ग और शिंकुला दर्रा भी बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बंद हो गया है. कुल्लू-लाहौल की पहाड़ियों में जमकर बर्फबारी होने से मौसम कूल-कूल हो गया है.
एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बर्फबारी की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि शिकारी देवी सड़क समेत कई सड़कें अवरुद्ध हो गई है.

शेयर करें