मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Hardoi : ममता के ‘मृत्यु कुंभ’ वाले बयान पर फूटा संतों का गुस्सा, हरदोई में हिंदू रक्षा सेना ने दी तहरीर

up bureau

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के महाकुंभ को मृत्युकुंभ करार दिए जाने वाले बयान पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है साधु संतों ने भी इस बयान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Hardoi : ममता के 'मृत्यु कुंभ' वाले बयान पर फूटा संतों का गुस्सा, हरदोई में हिंदू रक्षा सेना ने दी तहरीर
Hardoi : ममता के 'मृत्यु कुंभ' वाले बयान पर फूटा संतों का गुस्सा, हरदोई में हिंदू रक्षा सेना ने दी तहरीर
शेयर करें

हरदोई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के महाकुंभ को मृत्युकुंभ करार दिए जाने वाले बयान पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है साधु संतों ने भी इस बयान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कात्यायनी शक्तिपीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि जी ने अपने समर्थकों के साथ आज शाहाबाद कोतवाली पहुंचकर कोतवाल बृजेश कुमार मिश्रा को ममता बनर्जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

इस दौरान बात करते हुए स्वामी आत्मानंद गिरि जी ने कहा कि ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को मृत्यकुंभ करार देना हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बयान है। ऐसा बयान देकर उन्होंने देश में अशांति फैलाने की कोशिश की है। ऐसे हिंदू विरोधी बयान देने वालों पर सख्त कारवाई होनी चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्वामी जी के समर्थक मौजूद रहे।

शेयर करें