1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. छात्रों को भड़काने के मामले में हिन्दुस्तानी भाऊ हुए गिरफ्तार

छात्रों को भड़काने के मामले में हिन्दुस्तानी भाऊ हुए गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार सोमवार को छात्रों को उकसा कर प्रदर्शन करवाने के मामले में देर रात धारावी पुलिस स्टेशन में हिन्दुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक, इकरार खान व अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मुंबई समेत महाराष्ट्र में ऑफ लाइन परीक्षा के नाम पर छात्रों को भड़काने के मामले में पुलिस ने हिन्दुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक व उसके सहयोगी इकरार खान को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई की धारावी पुलिस स्टेशन की टीम विकास व इकरार को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

पढ़ें :- असम पुलिस ने 10.8 करोड़ रुपए की ड्रग्स की जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार सोमवार को छात्रों को उकसा कर प्रदर्शन करवाने के मामले में देर रात धारावी पुलिस स्टेशन में हिन्दुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक, इकरार खान व अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि विकास पाठक ने ही छात्रों को ऑफ लाइन परीक्षा के विरोध में शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के घर का पता वीडियो बनाकर जारी किया था। इसके बाद विकास पाठक खुद घटनास्थल पर पहुंचा था लेकिन जब पुलिस ने उसे वहां से हटाया तो विकास पाठक ने वीडियो जारी कर छात्रों से उग्र आंदोलन की अपील की थी। इसके बाद नागपुर, उस्मानाबाद, औरंगाबाद, बीड़ आदि शहरों में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। नागपुर व उस्मानाबाद में उग्र छात्रों ने बसों की तोडफ़ोड़ भी की थी।

इसे देखते हुए गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने छात्रों को भड़काने वालों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया था। मामले की छानबीन धारावी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें हेल्थ टिप्स और उपाय
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com