गृहमंत्री द्वारा शुरू किए गए ICCC के बाद अब शहर में लगाए गए 2189 कैमरों से निगरानी भी यहीं से होगी। इसके लिए 60 फुट की एक विशेष स्क्रीन यहां लगाई गई है, जिसके जरिए पूरा शहर आंखों के सामने होगा।
Updated Date
चंडीगढ़, 27 मार्च। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ वासियों को 546 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। अमित शाह ने कुल 6 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी रहे।
मोदी सरकार केंद्र शासित प्रदेशों के समांतर विकास हेतु पूरी तन्मयता से कार्य कर रही है।
आज चंडीगढ़ में ₹165 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
हम चंडीगढ़वासियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान कर स्मार्ट सिटी के संकल्प को साकार करने हेतु कटिबद्ध हैं। pic.twitter.com/VRKgbhvjQ7
— Amit Shah (@AmitShah) March 27, 2022
पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा मानसून सत्र में 19 CAG रिपोर्ट पेश, 4 विधेयक पारित
शाह ने किए कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास
इस दौरान अमित शाह ने शहर में 294.90 करोड़ की लागत से तैयार इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया। अर्बन पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ वासियों ने नगर निगम में बीजेपी को एक बार फिर सेवा करने का मौका दिया है। चंडीगढ़ आधुनिक विश्व के इतिहास में नियोजित शहरों की श्रेणी में सबसे विकसित शहर है। चंडीगढ़ प्रशासन इस बात के लिए बधाई का पात्र है कि उन्होंने बदलाव के साथ चलने का क्रम बनाया है। चंडीगढ़ में एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र आने वाले दिनों में नागरिक प्रशासन के पूरे क्षेत्र में कई परिवर्तन करने वाला है। इससे नागरिकों की सुविधाओं की निगरानी होगी और इसको अपग्रेड करने की व्यवस्थाएं भी होंगी। उन्होंने सीटीयू बस डिपो और कार्यशाला (रायपुरकलां) का भी शिलान्यास किया। गृहमंत्री ने 80 करोड़ की लागत से पुलिसकर्मियों के लिए तैयार हुए 336 मकानों का लोकार्पण और 70 करोड़ की लागत से बनी चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की इमारत का उद्घाटन किया।
चंडीगढ़ आधुनिक व नियोजित शहरों की श्रेणी में सबसे विकसित शहरों में से एक है।
शहर जब बस्ता है तो समय के साथ जरूरतों में बदलाव आता है और जो समय के साथ नहीं बदले वो खुद को प्रासांगिक नहीं रख पाए।
पढ़ें :- 1,643 KM की फेंसिंग… लेकिन असली सवाल कुछ और है! भारत-म्यांमार सीमा पर क्यों मचा बवाल?
मैं चंडीगढ़ प्रशासन को समय के साथ चलने का क्रम जारी रखने हेतु बधाई देता हूँ। pic.twitter.com/p1KFLf219Q
— Amit Shah (@AmitShah) March 27, 2022
गृहमंत्री अमित शाह ने 40 करोड़ की लागत से बनने वाले पुलिस हाउसिंग प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। इसके अलावा सेक्टर-39 के वाटर वर्क्स से भाखड़ा नहर का पानी लाने की परियोजना, रायरपुरकलां एवं मक्खनमाजरा में दो स्कूलों के साथ सेक्टर-50 के कॉमर्स कॉलेज में हॉस्टल ब्लॉक का उद्घाटन किया। गृहमंत्री द्वारा शुरू किए गए ICCC के बाद अब शहर में लगाए गए 2189 कैमरों से निगरानी भी होगी। जिसके लिए 60 फुट की एक विशेष स्क्रीन लगाई गई है, जिसके जरिए पूरा शहर तीसरी आंख के सामने होगा। अब इन कैमरों से चालान की तारीख यातायात पुलिस को तय करनी है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि चंडीगढ़ में बना इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर आने वाले समय में चंडीगढ़ को देश का सबसे अनुशासित व आधुनिक शहर बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
12वीं तक के सभी बच्चों को भी इस सेंटर का भ्रमण कराना चाहिए जिससे उनमें अनुशासन व संस्कार की निर्मिती हो। pic.twitter.com/CsxdbF7ICI
पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026: विदेशी फंडिंग पर नया कानून क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी
— Amit Shah (@AmitShah) March 27, 2022