Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. महिलाओं में कैसे होता है ब्रेस्ट कैंसर ? बदल लें ये आदतें, नहीं तो पड़ सकता है पछताना

महिलाओं में कैसे होता है ब्रेस्ट कैंसर ? बदल लें ये आदतें, नहीं तो पड़ सकता है पछताना

अक्टूबर महीने को विश्व भर में ‘ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ’ के रूप में मनाया जाता है। इस पूरे महीने कई ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। अक्टूबर महीने को विश्व भर में ‘ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ’ के रूप में मनाया जाता है। इस पूरे महीने कई ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है।

पढ़ें :- BJP ने स्वास्थ्य ढांचे में कमी पर केजरीवाल सरकार को घेरा, कहा- दिल्ली उच्च न्यायालय को देना होगा जवाब

इसके लक्षणों, कारणों के बारे में जनकारी दी जाती है, ताकि महिलाएं समय रहते स्तन कैंसर का इलाज शुरू करा कर अपने जीवन को बचा सकें। दुनिया भर में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे कॉमन है। हर साल लाखों महिलाएं इससे ग्रस्त होती हैं। आखिर किन कारणों से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है, इसके रिस्क फैकटर्स क्या हैं।

आइए जानते हैं। महिलाओं में स्तन कैंसर तब होता है, जब ब्रेस्ट की कोशिकाओं में डीएनए उत्परिवर्तित या परिवर्तित होने लगता है। इससे कोशिकाओं में वृद्धि और विभाजन को कंट्रोल करने वाले खास कार्य अक्षम हो जाते हैं। कुछ मामलों में, ये उत्परिवर्तित कोशिकाएं मर जाती हैं या प्रतिरक्षा प्रणाली द्वारा उन पर हमला किया जाता है। लेकिन कुछ कोशिकाएं प्रतिरक्षा प्रणाली से बच जाती हैं और अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं, जिससे ब्रेस्ट में ट्यूमर बन जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com