मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः रास्ते के लिए रेलवे ट्रैक जाम करने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, 20 दिन में समाधान होने के आश्वासन पर मानें

Rakesh

कुरुक्षेत्र में रेलवे लाइन अंडरपास को लेकर डोडा खेड़ी रेलवे स्टेशन पर करीब 5 गांवों के सैकड़ों लोग इक्कठा हुए। लोगों का कहना था कि पिछले वर्ष 9 जनवरी से कार्य बंद है। लोगों को अपने खेतों में जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।

Hundreds of villagers came to block the railway track
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में रेलवे लाइन अंडरपास को लेकर डोडा खेड़ी रेलवे स्टेशन पर करीब 5 गांवों के सैकड़ों लोग इक्कठा हुए। लोगों का कहना था कि पिछले वर्ष 9 जनवरी से कार्य बंद है। लोगों को अपने खेतों में जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने 20 दिन का समय मांगा है।

कुरुक्षेत्र के डोडा खेड़ी स्टेशन पर लाइन क्रॉसिंग के लिए रास्ता न होने से नाराज लोगों ने सोमवार को विरोध जाहिर किया और सभी लोग रेलवे ट्रैक को जाम करने पहुंच गए। करीब 5 गांवों के सैकड़ों लोगों के रेलवे ट्रैक जाम करने की सूचना मिलने पर प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने की कोशिश की।

लोगों ने बताया कि अंडरपास बनाने का कार्य अधूरा पड़ा है। लोगों के पास आने-जाने के लिए रास्ता नहीं है। उन्होंने बताया कि कार्य पिछले वर्ष 9 जनवरी से बंद पड़ा है। कई बार प्रशासन से बातचीत भी हुई और रास्ते को लेकर ज्ञापन भी दिया गए लेकिन कार्य शुरू नहीं हुआ। इसलिए उन्हें आज ये कदम उठाना पड़ा।

वहीं जीआरपी कुरुक्षेत्र एसएचओं का कहना था कि लोगों की मांग जायज है। उनके पास रास्ता नहीं है। 20 दिन का समय रास्ते के लिए मांगा गया है जिसे 27 दिसंबर से शुरू कर दिया जायेगा और करीब 10 दिन में रास्ता बना दिया जाएगा।

शेयर करें