1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नई दिल्लीः सात करोड़ की कोकीन के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

नई दिल्लीः सात करोड़ की कोकीन के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ ने सात करोड़ की कोकीन के साथ दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान दिलशाद गार्डन निवासी जहीर उर्फ आदिल व गुलनार के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी हैं। दंपती को कोकीन मालवीय नगर निवासी उपासना माथुर नाम की महिला उपलब्ध करवाती थी।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ ने सात करोड़ की कोकीन के साथ दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान दिलशाद गार्डन निवासी जहीर उर्फ आदिल व गुलनार के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी हैं। दंपती को कोकीन मालवीय नगर निवासी उपासना माथुर नाम की महिला उपलब्ध करवाती थी।

पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस

सऊदी अरब से पार्सल के ज़रिए कोकीन मंगवाई जाती थी। उपासना के पति शुभम को एनआइए ने वर्ष 2021 मुंबई में कोकीन तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर सतेंद्र खारी प्रभारी स्पेशल स्टाफ पूर्वी जिला के नेतृत्व में और अमृता गुगुलोथ डीसीपी/पूर्व की देखरेख में पूर्वी जिले में सक्रिय ड्रग तस्करों पर निगरानी रखने के लिए स्पेशल स्टाफ गठित की गई थी।

ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में तैनात एचसी शनि राठी को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने एक सहयोगी को अच्छी गुणवत्ता की कोकीन देने के लिए एलबीएस अस्पताल के पास आएगा। टीम ने जाल बिछाया और एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसकी पहचान जहीर अहमद के रूप में हुई। जिसके कब्जे से कोकीन बरामद की गई।

पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि वह अपनी पत्नी गुलनार के साथ मिलकर अपने घर पर कोकीन तैयार करता था। इस पर टीम ने दिलशाद कॉलोनी, सीमा पुरी दिल्ली में जहीर के घर पर छापा मारा और कोकीन, कोकीन को संशोधित करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला रसायन और सूती कपड़े जिनमें कोकीन/हेरोइन मिला हुआ था, बरामद किया।

दोनों ने खुलासा किया कि वे दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए उपासना उर्फ ​​तबस्सुम नामक महिला से परिचित हुए, जिसकी शादी एक अफगान नागरिक से हुई थी।  इस नशे की सबसे ज्यादा सप्लाई पंजाब में होती थी। जहां इसे चिट्टा के नाम से जाना जाता है।

पढ़ें :- भारत-चीन सीमा स्थिति पर ITBP के DG शत्रुजीत कपूर के बयान को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com