1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Hyderabad : तेलंगाना से KCR का जाना और BJP का आना तय, जेपी नड्डा ने कहा- KCR से त्रस्त जनता

Hyderabad : तेलंगाना से KCR का जाना और BJP का आना तय, जेपी नड्डा ने कहा- KCR से त्रस्त जनता

भ्रष्टाचार के मुद्दे का जिक्र करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि केसीआर के भ्रष्टाचार से तेलंगाना की जनता त्रस्त है। तेलंगाना 4 लाख करोड़ के घाटे पर है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

हैदराबाद/नई दिल्ली, 03 जुलाई। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आने वाले वक्त में तेलंगाना से केसीआर का जाना और बीजेपी सरकार का आना तय है।

पढ़ें :- 'देश को दें जवाब...', पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम की टिप्पणी को लेकर भड़के रविशंकर

पढ़ें :- मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, कहा - 'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्रगान'

वहीं जेपी नड्डा ने रविवार को पार्टी की विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाग्यनगर में जिस तरीके से अपार जनसमूह अपने प्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए आतुर है, ये मुझे इस बात के लिए आश्वस्त करता है कि आने वाले समय में तेलंगाना से केसीआर का जाना तय है और बीजेपी का आना निश्चित है।

पढ़ें :- "वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया था...", राजस्थान में बोले अमित शाह

जेपी नड्डा ने कहा कि मैं विधानसभा के चुनाव में यहां चुनाव का प्रभारी था, उस समय का वातावरण और उसके बाद का वातावरण भी मैनें देखा है। जगह-जगह लोग KCR की सरकार से त्रस्त हैं। उनकी सरकार के अनाचार से परेशान हैं और जिस तरह से वो विपक्षी दलों को कुचलने के कुत्सित कोशिश कर रहे हैं, तेलंगाना की जागरूक जनता ने अब तय कर लिया है कि केसीआर को घर बैठाना है और बीजेपी को लाना है। भ्रष्टाचार के मुद्दे का जिक्र करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि केसीआर के भ्रष्टाचार से तेलंगाना की जनता त्रस्त है। तेलंगाना 4 लाख करोड़ के घाटे पर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com