मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बांदा में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

HO BUREAU

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य देसी तमंचा व रायफल बनाकर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई कर मोटी रकम वसूलते थे।

accused
शेयर करें

बांदा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य देसी तमंचा व रायफल बनाकर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई कर मोटी रकम वसूलते थे।

दोनों आरोपी पहले अवैध असलहे सप्लाई करते थे। बाद में खुद की अवैध असलहा फैक्ट्री डाली। इस दौरान 13 तमंचे, दो बंदूक सहित कारतूस व भारी मात्रा में अवैध असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए। एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया है। अवैध असलहा फैक्ट्री अतर्रा थाना क्षेत्र के गोखिया गांव में चल रहा था।

शेयर करें