Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नैनी में अवैध असलहे के कारखाने का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

नैनी में अवैध असलहे के कारखाने का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

प्रयागराज के नैनी में पुलिस और SOG की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अरैल में छापा मारकर अवैध असलहे के कारखाने का भंडाफोड़ किया। इस दौरान कारखाना चलाने वाले 4 लोग गिरफ्तार किए गए है। पकड़े गए लोग ट्रक की स्टेरिंग के पाइप से खराद मशीन के ज़रिए तमंचा बना कर सप्लाई करते थे।

By Rakesh 

Updated Date

प्रयागराज। प्रयागराज के नैनी में पुलिस और SOG की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अरैल में छापा मारकर अवैध असलहे के कारखाने का भंडाफोड़ किया। इस दौरान कारखाना चलाने वाले 4 लोग गिरफ्तार किए गए है। पकड़े गए लोग ट्रक की स्टेरिंग के पाइप से खराद मशीन के ज़रिए तमंचा बना कर सप्लाई करते थे।

पढ़ें :- संभल में तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से कई बने हुए तमंचे, कुछ अर्धनिर्मित तमंचों के साथ पुर्जे और डाई भी बरामद किए हैं। यमुना नगर के डीसीपी अभिनव त्यागी ने बताया कि इन असलहों को किन-किन लोगों ने खरीदा है, उनका भी पता लगाया जा रहा है। नैनी के अरैल में कांशीराम आवास योजना के पास एक खाली बिल्डिंग में घूरपुर के जिलानी मंसूरी ने ही अवैध असलहे का ये कारखाना डाला था।

उसके इस धंधे में घूरपुर का नसीम उर्फ सुल्तान बाबा और ब्रहम्मदीन विश्कर्मा भी जुड़ गए थे। तीनों लोग वहीं पर खराद की मशीन से पहले तमंचे की नाल बनाते फिर उसका हत्था और अंदर का पुर्जा। इसके बाद तीनों मिल कर तमंचे को असेंबल कर के आगे सप्लाई कर देते थे। मौके से पुलिस को तमंचे का एक खरीदार भी मिला जिसका नाम नागेश पांडेय है। पुलिस इस गैंग में और लोगों का भी पता लगा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com