Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सौगातः औरैया में मुख्यमंत्री योगी ने 238 करोड़ की 81 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, कहा- मुख्यमंत्री सुमंगला योजना में बेटियों को अब दिए जाएंगे 25 हजार

सौगातः औरैया में मुख्यमंत्री योगी ने 238 करोड़ की 81 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, कहा- मुख्यमंत्री सुमंगला योजना में बेटियों को अब दिए जाएंगे 25 हजार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को औरैया में 238 करोड़ की 81 परियोजनाओं का लोकार्पण और 448 करोड़ की 64 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन बड़ी परियोजना में औरैया-बिधूना मार्ग पर 67.73 करोड़ की लागत से बनने वाली रेल ओवरब्रिज परियोजना है।

By Rakesh 

Updated Date

औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को औरैया में 238 करोड़ की 81 परियोजनाओं का लोकार्पण और 448 करोड़ की 64 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन बड़ी परियोजना में औरैया-बिधूना मार्ग पर 67.73 करोड़ की लागत से बनने वाली रेल ओवरब्रिज परियोजना है।

पढ़ें :- सुल्तानपुर से बसपा प्रत्याशी ने भरा पर्चा, भाजपा और सपा को देंगे टक्कर

मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर सुबह 11.10 पर इंडिया पाइका मैदान में उतरा। इसके बाद सीएम सीधे कार्यक्रम स्थल ककोर मुख्यालय के तिरंगा मैदान में पहुंचे। इसके बाद बच्ची को मुख्यमंत्री ने खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। साथ ही उसके पैरो में पायलें भी पहनाई और उपहार भी दिया। विद्युत सखी को राजकीय आजीविका मिशन के तहत ढाई लाख की चेक सौंपी। छात्राओं को लैपटॉप और टैबलेट भी दिए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में सम्मेलन किया गया है। महिलाओं की उपस्थिति देखकर समझ में आया कि हमारे पूर्वजों ने नारी को शक्ति क्यों कहा है। उन्होंने कहा कि विकास प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदीजी  ने इस अधिनियम को पारित कराया है।

डबल इंजन की सरकार सूबे में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहीः योगी

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का वह देश है, जहां आधी आबादी को वोट देने का अधिकार मिला। ब्रिटेन की महिलाओं को भारत के बाद सम्मान मिला है। कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। बेटियो और महिलाओं को सुरक्षा देने, शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनके आगे का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ में पहले जो आंकड़े आते थे। वो बेहद चौंकाने वाले होते थे। भ्रूण हत्या के आंकड़े भी भयभीत करने वाले आते थे।

पढ़ें :- सियासतः समाजवादी पार्टी का  मैनपुरी नगर में रोड शो 4 मई को, डिम्पल यादव के समर्थन में उतरेंगे सपाई

सीएम ने कहा कि अब कहीं भी बेटियों को पेट में नहीं मारा जा सकेगा।  इसके लिए प्रधानमंत्री जी ने सख्त नियम बनाए हैं, जिससे आज अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुमंगला योजना में अगले सत्र में 25 हजार देने का प्रावधान किया जा रहा है। बेटी के जन्म लेते ही उसको योजना का लाभ दिया जाएगा। पहली क्लास में जाएगी, छटवीं क्लास और नौवीं क्लास में जाएगी,  तो खाते में पैसा आएगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री वैवाहिक योजना में 51 हजार खाते में भेजे जाएंगे। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद नंगे पैर स्कूल जाने वाली बच्चो को दो ड्रेस, जूता-मौजे आदि के लिए रजिस्ट्रेशन होते ही 12 सौ रुपये खाते में भेजे जाते हैं।

कहा कि जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने वालों ने विकास से किनारा किया। आज इस सरकार में पूरे प्रदेश में विकास किया जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज दिया गया।  सात सौ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। सरकारी सेवाओं में डेढ़ लाख महिलाओ को प्रदेश में नौकरी दी गई है। बुंदेलखंड में 40 हजार महिलाएं स्वावलंबन की योजनाओं से जुड़कर करोड़ों का लाभ कमा रही हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com